गाजीपुर, जुलाई 11 -- मनिहारी, हिन्दुस्तान संवाद। शादियाबाद थाना क्षेत्र के धरीकला गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली के 440 वोल्ट हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 50 वर्षीय मुन्नर बिन्द पुत्र फेकू बिन्द की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने पिता फेकू बिन्द की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्नर के पिता फेकू बिन्द ने बताया कि घर के बगल से बिजली का 440 बोल्ट हाईटेंशन तार गया है जो घर से सट गया था। शुक्रवार की सुबह मुन्नर घर के कुछ काम से छत पर गया था। बरसात की वजह से करंट छत पर उतर रहा था। करंट लगने के कारण मुन्नर छत पर गिर गया और हाईटेंशन तार उसके गले में सट गया। घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के तीन पुत्र है जो बाहर रहते हैं। पत्नी भगवनती देवी और पुत्री रिंकू का रो रोकर बुरा हाल है। मुन्नर मजदूरी और खेती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.