मऊ, दिसम्बर 5 -- मऊ, संवाददाता। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर में शुक्रवार को शट डाउन लेकर जंपर जोड़ते समय संविदा लाइनमैन की हाईटेंशन लाइन के चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर निवासी 40 वर्षीय विजय राजभर पुत्र हरिनाथ राजभर बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्यरत था। शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे विजय शट डाउन लेकर हाई टेंशन पोल पर जंपर बांधने के लिए चढ़ा था। जंपर जोड़ते समय अचानक बिजली का प्रवाह हो गया। जिससे विजय हाईटेंशन की चपेट में आकर नीचे गिर गया। आसपास मौजूद कर्मियों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना सरायलखंसी थाना को दी गई, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.