सिद्धार्थ, जुलाई 13 -- गोल्हौरा, हिन्दुस्तान संवाद। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के फजिहतपुर गांव में शनिवार दोपहर मकान निर्माण कार्य में लगे एक राजमिस्त्री की हाईटेंशन बिजली के तार के चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक राजमिस्त्री जोगिया थाना क्षेत्र के फूलपुर भंवारी गांव का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के फजिहतपुर गांव में पिंटू यादव के मकान का निमार्ण कार्य चल रहा था। जोगिया थाना क्षेत्र के फूलपुर भंवारी गांव निवासी भोरई (40) पुत्र नग्गा राजमिस्त्री का कार्य कर रहा था। शनिवार की दोपहर करीब एक बजे वह पिलर निर्माण के लिए सरिया लगा रहा था। उसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार से सट गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में उसे 50 शैया युक्त बांसी अस्पताल ले जाया गया जहां...