लखनऊ, जनवरी 21 -- राजधानी लखनऊ में काकोरी थाने के दो दरोगा और एक सिपाही ने अनाधिकृत रूप से फिल्मी अंदाज में हाईकोर्ट में दबिश देने पहुंच गए। गौ-तस्करी की आरोपी महिला की गिरफ्तारी की कोशिश की। अधिवक्ता के चेंबर में बैठी महिला को साथ ले जाने का प्रयास किया। विरोध पर अधिवक्ताओं से भिड़ गए। अधिवक्ताओं ने उन्हें घेर लिया और पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया। जांच में पता चला कि तीनों ने अंदर प्रवेश का पास भी नहीं बनवाया था। झूठ बोलकर अंदर आए थे। गेट पर एडवोकेट जनरल कार्यालय में जाने की बात बताई और अधिवक्ता के चेंबर में दबिश डाल दी। वहीं, पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने तीनों को निलंबित कर दिया। अधिवक्ता सज्जाद हुसैन की तहरीर पर दोनों दरोगा और सिपाही के खिलाफ विभूतिखंड थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके अलावा एक मुकदमा हाईकोर्ट के ...