मेरठ, दिसम्बर 10 -- मेरठ। मेरठ बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व महामंत्री की बैठक मंगलवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस सभागार में हुई। अध्यक्षता मेरठ बार एसोसिएशन अध्यक्ष संजय शर्मा, संचालन महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा ने किया। सह अध्यक्षता जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव कुमार त्यागी, सहसंचालन महामंत्री अमित राणा ने किया। 17 दिसंबर को हाईकोर्ट बेंच की मांग के चलते मेरठ बंद के निर्णय को रणनीति तैयार करने पर विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया सभी दल, संगठनों के समर्थन से बंद को सफल बनाया जाएगा। बुधवार को भी संयुक्त सभा का आयोजन होगा। बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी, जीएस धामा, सतीश चंद गुप्ता, डीडी शर्मा, पूर्व महामंत्री सुधीर पंवार, अनिल जंगाला, अमित दीक्षित मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.