मेरठ, फरवरी 14 -- मेरठ हाईकोर्ट बेंच मिशन के अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने के लिए अनुमति मांगी है। डीएम को पत्र देकर कहा गया कि 22 फरवरी को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का मेरठ आगमन हो रहा है। सस्ता और सुलभ न्याय के लिए हाईकोर्ट बेंच मिशन की लंबे समय से हाईकोर्ट बेंच की मांग की जा रही है। मिशन अध्यक्ष ने पश्चिम उत्तर प्रदेश की जनता को दुनिया के सबसे मंहगे न्याय से मुक्ति के लिए आम जनता के मन की बात करने के लिए मुलाकात की अनुमति का अनुरोध किया है। पत्र देने वालों में मिशन अध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा एडवोकेट, महामंत्री अवधेश बिहारी सक्सेना एडवोकेट, विनीत एडवोकेट, दीपक एडवोकेट, संजय पाल एडवोकेट, सुनील शर्मा एडवोकेट, जुबैर साबरी, अश्वनी शर्मा आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...