प्रयागराज, जुलाई 30 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश पांडे बबुआ हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष और अखिलेश कुमार शर्मा महासचिव निर्वाचित हुए हैं। दोनों पदों के लिए मंगलवार दोपहर सम्पन्न हुई मतगणना में राकेश पांडे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी व पूर्व महासचिव सीपी उपाध्याय को 193 वोटों से पराजित किया। राकेश पांडे ने 2121 व सीपी उपाध्याय ने 1928 मत प्राप्त किए। पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह 1734 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राय साहब यादव को 937 वोटों के बड़े अंतर से पीछे छोड़ा। अखिलेश शर्मा ने 2885 तो राय साहब यादव ने 1948 वोट पाए। पूर्व संयुक्त सचिव प्रशासन संतोष कुमार मिश्र 1149 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। मुख्य चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.