प्रयागराज, जुलाई 31 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के लिए चल रही मतगणना में गुरुवार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के वोटों की गिनती पूरी हो गई। मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी अनिल भूषण, वशिष्ठ तिवारी और महेन्द्र बहादुर सिंह के अनुसार गुरुवार सुबह सम्पन्न हुई मतगणना में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद कमलेश कुमार द्विवेदी निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह यादव को 119 मतों से पराजित किया। कमलेश कुमार द्विवेदी ने 1608 और धर्मेंद्र सिंह यादव ने 1489 वोट हासिल किए। राजेश्वर सिंह 1220 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। संयुक्त सचिव प्रशासन पद पर बैरिस्टर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी पूर्व...