प्रयागराज, मार्च 25 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। आवास पर भारी मात्रा में नकदी मिलने के प्रकरण में घिरे दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा का स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट करने के सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने सिरे से खारिज कर दिया है। मंगलवार को हाईकोर्ट में अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप कर दिया। किसी भी अधिवक्ता को न्यायालय परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। दिन में 10 बजे गेट नंबर 3 पर हुई आमसभा की बैठक में वकीलों ने एक मत से राय व्यक्त की कि जस्टिस वर्मा के स्थानांतरण का पुरजोर विरोध किया जाएगा। अध्यक्ष अनिल तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट की गरिमा पर कुठाराघात के प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिवक्ताओं की राय थी कि न्यायालय में भ्रष्टाचार की जड़ में जजों के रिश्तेदारों का इस न्यायालय में प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.