रांची, सितम्बर 16 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने रांची नगर निगम से नक्शा जमा और पास होने का ब्योरा मांगा है। निगम को वर्ष 2023 से नक्शों का वर्षवार ब्योरा एक चार्ट के जरिए पेश करने का निर्देश चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान और जस्टिस राजेश शंकर की अदालत ने मंगलवार को दिया। अदालत ने निगम को वर्ष 2023 से अब तक कितने नक्शा जमा हुए, इनमें कितने स्वीकृत और कितने नक्शा अभी लंबित है यह बताने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। पिछली सुनवाई के दौरान दौरान अदालत ने कहा कि था कि रांची नगर निगम अपने नक्शा पास करने के कार्यों में पारदर्शिता लाए। इसके लिए संबंधित सभी जानकारी अपनी वेबसाइट पर प्रदर्शित करे, ताकि नक्शा पास करने और आवेदन के बारे में सटीक जानकारी मिल पाए। नक्शा पास नहीं होता है तो डीम्ड स्वीकृति मानी जाए : प्रार्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.