लखनऊ, नवम्बर 10 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश को जज की हत्या के संबंध में मेल भेजने के मामले में पुलिस लाइन में तैनात सिपाही अजय यादव को रविवार को निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय से की गई। पेशी के दौरान कुख्यात अपराधी अनुभव मित्तल ने सिपाही के मोबाइल से यह मेल हाईकोर्ट न्यायाधीश को किया था। इस मामले में सिपाही और अपराधी अनुभव दोनों के खिलाफ गोसाईंगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया कि अनुभव मित्तल ट्रेडिंग के नाम पर सात लाख लोगों से 3700 करोड़ रुपये की ठगी के आरोप में लखनऊ स्थित गोसाईंगंज जिला जेल में बंद है। चार नवंबर को वह पेशी पर आया था। अभिरक्षा में पुलिस लाइन में सिपाही अजय यादव की ड्यूटी लगाई गई थी। कचहरी में अनुभव ने केस का स्टेटस देखने के नाम पर अजय यादव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.