नैनीताल, नवम्बर 14 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट के 25 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को मनोरा वन क्षेत्र के मंगोली में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश जी नरेंदर समेत हाईकोर्ट के कई न्यायाधीशों ने पौधे रोपे। कार्यक्रम में वरिष्ठ न्यायमूर्ति न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी, न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित, न्यायमूर्ति आशीष नैथानी, न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल, न्यायमूर्ति आलोक मेहरा और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय मौजूद रहे। रजिस्ट्रार जनरल योगेश कुमार गुप्ता ने भी पौधरोपण में हिस्सा लिया। वन विभाग की ओर से तिमूर, किलमोड़ा, आंवला, कपूर और पारिजात सहित स्थानीय प्रजातियों के पौधे रोपे गए। पौधरोपण के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने स्थानीय प्रजातियों की जानकारी ली और निर्देश दिए कि...