प्रयागराज, दिसम्बर 1 -- इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रशासन ने सात अधिकारियों को प्रोन्नति प्रदान की है। इनमें निजी सचिव संवर्ग के तीन और उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग के चार अधिकारी शामिल हैं। महानिबंधक मंजीत सिंह श्योरण की अधिसूचना के अनुसार निजी सचिव संवर्ग में विजय कृष्ण जायसवाल को संयुक्त निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड चतुर्थ, अमित कटियार को उप निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड तृतीय एवं सत्यम अग्रहरि को सहायक निबंधक सह निजी सचिव ग्रेड द्वितीय के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसी क्रम में सामान्य ऑफिस संवर्ग में सुधीर कुमार गुप्ता को संयुक्त निबंधक, गोपाल स्वरूप सिंह एवं अंजनी कुमार पटेल को उप निबंधक और अम्बरीश कुमार पांडेय को सहायक निबंधक पद पर प्रोन्नत किया गया है। उच्च न्यायालय कर्मचारी अधिकारी संघ के महासचिव निखिल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयानंद द्विवेद...