संवाददाता, मई 17 -- यूपी की राजधानी लखनऊ में हाईकोर्ट के एक वकील ने इंदिरा नहर में छलांग लगा दी। वकील को बचाने के लिए वकील का एक रिश्तेदार भी नहर में कूद गया। दोनों लापता हो गए हैं। उनकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की कई टीमें जुटी हैं। परिवार के लोग बुरी तरह परेशान हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते नाराज होकर वकील ने यह कदम उठाया है। वह गुस्से में आकर घर से निकले थे। रिश्तेदार उनके पीछे-पीछे आया था। रिश्तेदार ने वकील को इंदिरा नहर में छलांग लगाते देखा तो उन्हें बचाने के लिए खुद भी नहर में कूद पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार वकील की पत्नी से किसी बात पर कहासुनी हुई थी। घर से गुस्से में निकले वकील के पीछे-पीछे उनका एक रिश्तेदार भी नहर के पास पहुंच गया। उसने वकील को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वकील उसकी आंखों के सामने इंदिरा नहर में कूद गए। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.