प्रयागराज, नवम्बर 6 -- प्रयागराज,संवाददाता। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार अशोक कुमार वर्मा के बचत खाते से 15 लाख 67 हजार रुपये रहस्यमय ढंग से गायब हो गए। यह मामला तब सामने आया जब उनके निधन के सात वर्ष बाद उनकी पत्नी मधुबाला श्रीवास्तव ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर खाते की धनराशि निकालने के लिए हाईकोर्ट उप डाकघर शाखा में आवेदन किया। पासबुक अपडेट कराने पर पता चला कि खाते में शेष राशि शून्य है और पूरी रकम पहले ही निकाली जा चुकी है। अशोक कुमार वर्मा का निधन 25 जून 2018 को हुआ था। उनके नाम से उप डाकघर उच्च न्यायालय शाखा में एक बचत खाता था, जिसमें 15 लाख 67 हजार 669 रुपये जमा थे। खाते में किसी का नाम उत्तराधिकारी के रूप में दर्ज नहीं था। मधुबाला ने लम्बी कानूनी प्रक्रिया के बाद 26 सितंबर 2025 को उत्तराधिकार प्रमाणपत्र प्राप्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.