लखनऊ, दिसम्बर 31 -- हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम से जालसाज ने फर्जी मेल आईडी बना लखनऊ विकास प्राधिकरण को ई-मेल कर एक प्लॉट पर चल रहे कार गैराज को हटाने की शिकायत कर दी। शिकायत पर एलडीए अवर अभियंता ने जांच की तो पता चला कि न्यायाधीश कार्यालय से कोई भी शिकायती मेल नहीं भेजा गया है। मामले में गोमतीनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। अवर अभियंता सतेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 17 दिसंबर को हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश के नाम से एक मेल पहुंचा था। मेल में की गई शिकायत विकल्प खंड स्थित भूखंड पर कार गैराज के संचालन के संबंध में थी। शिकायत को लेकर अवर अभियंता ने न्यायाधीश के प्रोटोकॉल अधिकारी को कॉल कर जानकारी ली तो पता चला कि वहां से कोई मेल नहीं किया गया है। इसके बाद मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.