गोरखपुर, सितम्बर 13 -- गोरखपुर। दीवानी न्यायालय में अधिवक्ताओं एवं आमजन के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के न्यायधीश न्यायमूर्ति विवेक कुमार वर्मा ने दीवानी न्यायालय के गेट नंबर तीन पर लगाए गए वाटर कूलर का उद्घाटन किया। इसे सेन्टर फॉर ब्रेन एण्ड स्पाइन के न्यूरोसर्जन डॉ. सौरभ श्रीवास्तव ने वाटर कूलर स्थापित किया। इस वाटर कूलर के शुभारंभ के दौरान जनपद न्यायाधीश भी मौजूद रहे। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु प्रताप पाण्डेय तथा सचिव गिरिजेश मणि त्रिपाठी ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया। सभी अधिवक्ताओं की ओर से आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.