पलामू, दिसम्बर 18 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड उच्च न्यायालय के निर्देश पर गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की दैनिक व्यवस्था, मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं और कार्यप्रणाली की जानकारी ली। डालसा सचिव ने दवाइयों की उपलब्धता, पैथोलॉजी सेवाएं, ट्रॉमा सेंटर की कार्यप्रणाली, साफ-सफाई, पेयजल, भवन रखरखाव और मरीजों की सुविधा से जुड़ी बुनियादी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अल्ट्रासाउंड, सीटी स्कैन, एक्स-रे व पैथोलॉजी जैसी सेवाओं की स्थिति की भी समीक्षा की गई।उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हालचाल जाना और जीएनएम व चिकित्सकों से बातचीत की। चिकित्सकों को ड्यूटी के दौरान यूनिफॉर्म पहनने और मरीजों से मैत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.