रांची, मार्च 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। बुधवार को उन्होंने अंतिम कोर्ट किया। हाईकोर्ट के जजों की पूर्णपीठ और एडवोकेट एसोसिएशन ने उन्हें विदाई दी। हाईकोर्ट परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। जस्टिस नवनीत कुमार 8 अक्तूबर 2021 में झारखंड हाईकोर्ट के जज बने थे। हाईकोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति होने तक वह रांची के न्यायायुक्त थे। वह मूलतः बिहार के भोजपुर जिला निवासी है। उनका जन्म 20 मार्च 1963 को हुआ। उन्होंने सेंट जोंस हाई स्कूल रांची से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से भौतिकी में इंटरमीडिएट और स्नातक की पढ़ाई की। उन्होंने 1987 में दिल्ली विश्वविद्यालय के कैंपस लॉ सेंटर से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की। दिल्ली विवि से कानून में स्नातकोत्त...