विकासनगर, दिसम्बर 31 -- प्रदेश के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर कालसी में बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के नेताओं का नाम सामने आने के बाद उनकी तत्काल गिरफ्तारी कर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की। हरिपुर में एकत्र हुए कांग्रेस कार्यकर्ता चकराता विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रैली निकाल कर कालसी गेट तक पहुंचे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...