रांची, मार्च 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस नवनीत कुमार 20 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वह 19 मार्च को अंतिम दिन कोर्ट करेंगे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद हाईकोर्ट में जजों की संख्या 15 रह जाएगी। पिछले तीन माह में तीन जज रिटायर हो चुके हैं। हाईकोर्ट में जजों के कुल स्वीकृत पद 25 हैं। रिक्त पदों को भरने के लिए हाईकोर्ट कॉलेजियम से जजों के नाम भी सुप्रीम कोर्ट में भेजे गए हैं। जस्टिस नवनीत कुमार 8 अक्तूबर 2021 में झारखंड हाईकोर्ट के जज बने थे। हाईकोर्ट के जज के रूप में पदोन्नति होने तक वह रांची के न्यायायुक्त थे। वह मूलतः बिहार के भोजपुर जिला निवासी हैं। उनका जन्म 20 मार्च 1963 को हुआ। उन्होंने सेंट जोंस हाई स्कूल रांची से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से भौतिकी में इंटरमीडिएट और स्ना...