रुद्रपुर, मई 16 -- खटीमा, संवाददता। खटीमा में हाईकोर्ट के आदेश पर सरकारी जमीनों में काबिज लोगों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। अब तक 350 लोगों का चिन्हीकरण कर नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में 15 दिन का समय देते हुवे उन्हें जमीन से सम्बंधित वैध दस्तावेज दिखाने की मोहलत दी गई है। उसके बाद हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उच्च न्यायालय में एक व्यक्ति ने जनहित याचिका लगाकर सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मांग की है। जिसपर हाईकोर्ट ने सभी जनपदों में अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए हैं। इसी क्रम में तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सरकारी जमीन पर काबिज परिवारों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। राजस्व विभाग की टीम अब तक 350 से अधिक लोगों का पता लगा चुकी है। अब तक 100 से अधिक नोटिस जारी कर चुका है। तहसीलदार वीरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर सरकारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.