मोतिहारी, जनवरी 8 -- हरसिद्धि। हाई कोर्ट के आदेश पर गुरुवार को हरसिद्धि के सीओ अरविंद कुमार चौधरी ने प्रखंड क्षेत्र के सेवरहां गांव में पूर्व सैनिक मोहन सिंह के बेदखल 69 डिसमिल जमीन पर कब्जा दिलाया। जिला से आये भारी पुलिस बल की उपस्थिति में जमीन के चारों तरफ से कटेया तार से घेरा बंदी किया गया। सीओ अरविंद कुमार चौधरी ने बताया कि पूर्व सैनिक मोहन सिंह को सैनिक कल्याण से खेती के लिए 69 डिसमिल जमीन की बंदोबस्ती की गई थी। लेकिन उसी गांव के संतोष सिंह उर्फ परजित सिंह, योगेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, गुडू सिंह, हजारी सिंह, अरविंद सिंह, राजेश्वर सिंह व अन्य ने इन्हें बेदखल कर दिया था। इसी को लेकर पूर्व सैनिक ने पटना हाई कोर्ट में मुकदमा किया था, जिसपर कोर्ट ने सुनवाई के पश्चात पूर्व सैनिक को दखल कब्जा दिलाने का आदेश दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.