देवरिया, फरवरी 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। बीएसए कार्यालय के 'सिस्टम' के खेल में एक शिक्षक की हुई मौत की घटना ने प्रशासन को भी हिलाकर रख दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद एक वर्ष तक पत्रावली ठंडे बस्ते में पड़ी रही। सोमवार को डीएम जब बीएसए कार्यालय पहुंची और एक वर्ष से उच्च न्यायालय की फाइल का निस्तारण नहीं होने की बात सामने आई तो वह बीएसए पर बिफर पड़ीं। जिलाधिकारी का तेवर देख उसी समय अंदाजा हो गया था कि इस मामले में बीएसए शालिनी श्रीवास्तव के खिलाफ कार्रवाई तय है। गौरीबाजार विकास खंड के कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय मदरसन विद्यालय में कृष्ण मोहन सिंह सहायक अध्यापक थे। फर्जीवाड़े की शिकायत के बाद वर्ष 2022 में एसटीएफ की कार्रवाई पर अन्य शिक्षकों के साथ इन्हें भी बर्खास्त कर दिया गया था। फरवरी 2025 में कृष्ण मोहन सिंह के पक्ष में उच्च न्य...