नैनीताल, फरवरी 23 -- नैनीताल, संवाददाता। हाईकोर्ट की सुरक्षा को लेकर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में हाईकोर्ट परिसर में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसएसपी ने स्वयं उच्च न्यायालय की समग्र सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सभी सुरक्षा मापदंडों को और पुख्ता करने के निर्देश दिए। एसपी डॉ. जगदीश चंद्रा के पर्यवेक्षण में मुख्य सुरक्षा अधिकारी राकेश बिष्ट, मल्लीताल थाना प्रभारी, बीडीएस टीम, डॉग स्क्वाड तथा अन्य पुलिस टीमों की ओर से हाईकोर्ट परिसर में एंटी-सबोटाज चेकिंग और फ्रिस्किंग की जा रही है। परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा समीक्षा के दौरान एसएसपी ने सभी प्रवेश द्वारों और बैरियरों पर तैनात पुलिस बल का आकलन किया। उन्होंने अधिव...