संवाददाता, फरवरी 2 -- हर रोज चोरी, छिनतई और पशु तस्करी के आरोपियों का हाफ एनकाउंटर कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस पैर में गोली मारकर गिरफ्तार करने के चलन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक झिड़की से यूपी पुलिस के तौर-तरीके में बड़ा बदलाव दिखने लगा है। गोंडा जिले में यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को बिना एक गोली चलाए ही पकड़ लिया, जिस पर गोंडा में लूट-पाट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज थे। वैसे, आकाश के पास से कोई हथियार भी एसटीएफ ने बरामद नहीं किया है। पिछले हफ्ते ही हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को काफी फटकार लगाई थी और कहा था कि प्रोमोशन और शोहरत के लिए पुलिस वाले अनावश्यक रूप से पैर में गोली मारकर मुठभेड़ दिखा रहे हैं। एसटीएफ की लखनऊ टीम ने गोंडा के कटरा रेलवे स्टेशन के सामने से आकाश को गिरफ्तार किया है। धानेपुर इल...