भागलपुर, फरवरी 18 -- भागलपुर। भागलपुर में पटना हाईकोर्ट की खंडपीठ की स्थापना को लेकर अधिवक्ताओं का दल पटना में ज्ञापन सौंपने जाएंगे। जिम्मेदार मंत्री, नेता और अधिकारियों से मिलकर वे अपनी मांग रखेंगे। इसको लेकर बैठक भी की गई। डीबीए अध्यक्ष वीरेश मिश्र, महासचिव अंजनी कुमार, निगरानी समिति के सदस्य मुकेश कुमार ठाकुर, अंकेक्षक चंदन चौधरी सहित अन्य अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपने की बात कही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...