नई दिल्ली, फरवरी 15 -- - बेटे की मौत, पिता को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती नई दिल्ली/मेरठ/दौराला। दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मेरठ के दौराला में रविवार अलसुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दिल्ली से हरिद्वार कांवड़ लेने जा रहे यूट्यूबर और उसके पिता की बाइक को एनएच-58 पर रुहासा कट के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई और यूट्यूबर की मौत हो गई। उसके पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों को सूचना दी गई है। दिल्ली के-190 लक्की पार्क जहांगीरपुरी निवासी 22 वर्षीय नितिन यूट्यूबर थे। नितिन रविवार अलसुबह दिल्ली से अपने पिता बबलू के साथ बाइक पर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। बाइक पिता चला रहा था। दौराला में रुहासा कट के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्...