चंदौली, मई 30 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के कटरिया गांव के समीप हाइवे पर बीते बुधवार की रात कटरिया निवासी 21 वर्षीय रवि राम की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन की खोजबीन करने में जुटी है। क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी शालिक राम के चार पुत्रों में रवि दूसरे नंबर पर था। रवि राम मजदूरी करता था। बीते बुधवार की रात किसी कार्यवश वह गांव के ही समीप नेशनल हाईवे पार कर रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन की चपेट में वह आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौत के बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी। घटना की जानकारी होने पर मृतक के पिता शालिक राम, भाई कवि, सवि, बाबा और बहनें रीता, गीता और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.