बुलंदशहर, फरवरी 7 -- क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर पुलिस पिकेट के समीप नहर के पुल के नीचे गोवंश अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। गोवंश मिलने की जानकारी होते ही हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता जुट गए। गोकशी की घटना होने पर हिन्दू कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। शनिवार की सुबह हाईवे पर पुलिस पिकेट के समीप नारायणपुर नहर पुल के नीचे ही ग्रामीणों ने गोवंश के अवशेष पड़े देखे। गोवंश के अवशेष मिलने की जानकारी मिलते ही बजरंग दल,विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। विश्व हिन्दू परिषद के विभाग संयोजक संदीप राघव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने सात दिन में घटना का खुलासा करने की मांग की। सीओ डिबाई मधुप कुमार, एसडीएम डिबाई मनीष कुमार,थाना प्रभारी निरीक्षक कवीश कुमार मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.