मेरठ, दिसम्बर 20 -- दौराला। दिल्ली दून हाईवे पर वलीदपुर गांव के पास विपरीत दिशा में जा रहे एक ट्रैक्टर चालक ने खतौली की ओर से आ रहे बाइक सवार छात्र को टक्कर मार दी। हादसे में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया,जबकि चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल छात्र को मोदीपुरम स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। मुजफ्फरनगर के थाना खतौली के लोहड्डा गांव निवासी उपेंद्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा आदित्य परतापुर स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई करता है। शुक्रवार सुबह उसका बेटा अपनी बाइक पर सवार होकर कॉलेज जा रहा था। वलीदपुर गांव के पास विपरीत दिशा में आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने उसके बेटे की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उसका बेटा घायल हो गया और चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला। घायल छात्र की अस्पताल में हालत गंभीर बनी हुई है। इंस्पेक्टर दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.