फिरोजाबाद, जनवरी 9 -- टूंडला में शुक्रवार को थाना पुलिस द्वारा एक बुलेट मोटरसाइकिल को अभिलेख न होने एवं अवैध साइलेंसर लगे होने पर सीज किया गया। इस वाहन पर पीछे पापा दूधिया लिखा हुआ था। चौकी प्रभारी राजा का ताल शैलेंद्र कुमार शर्मा अपनी टीम के साथ वैष्णो देवी मंदिर के सामने हाइवे पर वाहनों की सघन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बुलेट मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। जिस पर पीछे की ओर पापा दूधिया और आगे सिस्टम लिखा हुआ था। पुलिस द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई तो चालक वाहन के आवश्यक कागजात नहीं दिखा सका। बाइक पर अवैध तरीके से बदलाव किए जाने की भी आशंका जताई गई। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुलेट को सीज कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.