मैनपुरी, मई 15 -- इटावा आगरा हाइवे पर थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेपुर के निकट बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही मीठेपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इटावा अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। घायल अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक एक ही बाइक से इटावा से नोएडा जा रहे थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की है। इटावा शहर की विजय नगर कालोनी निवासी सुशील पुत्रभारत सिंह, अनिल पुत्र करन सिंह, अंशुल पुत्र रामनरेश बाइक से नोएडा जा रहे थे। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेपुर के निकट जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर म...