मेरठ, अप्रैल 26 -- दिल्ली दून हाइवे पर शुक्रवार देरसायं दौराला भराला कट पर सडक किनारे खडी महिला को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल.महिला को.पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए महिला के शव को मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार ने बताया कि हाइवे पर दौराला गांव के सामने सडक किनारे खडी दौराला निवासी 55 वर्षीय राजवीरी को अज्ञात वाहन के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला घायल हो गई,जबकि वाहन चालक फरार हो गया। घायल महिला को मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए मोदीपुरम के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृतक महिला मोदीपुरम स्थित एक नर्सिंग होम में काम करती थी। महिला के परिजनों को जानक...