बरेली, जून 12 -- मीरगंज कस्बे में हाईवे के ओवरब्रिज के डिवाइडर पर बुधवार को अज्ञात शव पड़ा मिला। लोगों ने दोपहर में शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव के पास पानी की खाली बोतल मिली है। डिवाइडर के सटी रोड पर मृतक की चप्पलें रखी थीं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को बरेली भेज दिया। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया मृतक मंदबुद्धि प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.