गोंडा, जुलाई 27 -- छपिया, संवाददाता। मसकनवा - कटरा हाइवे पर हुए दो फिट गड्ढे में शनिवार देर शाम ओवरलोड ट्रक पिछला हिस्सा धंस गया। गड्ढे में ट्रक फंसने के बाद उधर से गुजर रही ट्रैक्टर - ट्राली भी पलट गई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन यातायात जरुर घंटों बाधित रहा। घटनास्थल के दोनों तरफ दूर - दूर तक वाहनों की लाइन लग गई। घटना की सूचना छपिया पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची छपिया पुलिस ने लोगों के सहयोग से किसी तरह पलटी ट्रैक्टर - ट्राली मार्ग से हटवाई, तब जाकर बाधित यातायात बहाल हो सका। बताया जाता है कि मसकनवा - कटरा हाइवे पर स्थित चांदनीचौक बाजार में मुख्य मार्ग पर सड़क पर बारिश के कारण बड़ा गड्ढा हो गया था, जिसमें शनिवार देर शाम कटरा की ओर से आ रही ओवरलोड ट्रक का पिछला हिस्सा पूरी तरीके से गड्ढे में धंस गया। ट्रक के धंसने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.