मथुरा, मार्च 13 -- फरह थाना क्षेत्र में हाइवे स्थित गांव भीमनगर के समीप अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। उसके गले पर चोट के निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि उसकी गला घौंट कर हत्या करके शव फेंका गया है। बुधवार सुबह हाइवे पर गांव भीमनगर के समीप करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा देख आसपास के लोगों में सनसनी फैल गयी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड लग गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर शव की शिनाख्त के प्रयास किये,लेकिन वहां मौजूद लोग उसकी शिनाख्त नहीं कर सके। थाना प्रभारी निरीक्षक फरह संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक युवक ने पीली शर्त व काली पेंट पहन रखी है। उसके हाथ पर GNB लिखा हुआ है। गले में रस्सी एवं चोट के निशान मौजूद हैं। पुलिस ने शव मोर्चरी को भेज शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इसको लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.