अररिया, दिसम्बर 6 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया-फारबिसगंज फोरलेन पर हड़ियाबाड़ा घलथर चौक के समीप शनिवार की दोपहर एक तेज रफ्तार हाइवा ने इलेक्ट्रिक टोटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टोटो पर सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी, बेटा, टोटो चालक सहित सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक दो की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इधर हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। मृतक 40 वर्षीय मो नसीम पिता स्व सज्जाद सिमराहा थाना क्षेत्र के डोरिया सोनापुर पंचायत के लक्ष्मीपुर पुरन्दाहा वार्ड संख्या तीन का रहनेवाला था। जबकि घायलों में मृतक मो नसीम की पत्नी शाहीन, ती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.