दुमका, जुलाई 6 -- दुमका, प्रतिनिधि।रामगढ़-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर बगबिंधा गांव के पास एक हाइवा ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस घटना में उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना शुक्रवार को देर रात करीब 11 बजे हुई थी। मृतक की पहचान बगबिंधा गांव के चुन्नीलाल मंडल के रुप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक मूलरुप से भालसुमर गांव का निवासी था, पर कुछ वर्षो से वह अपने परिवार वालों के साथ बगबिंधा गांव में ही रहा था। जानकारी के मुताबिक बगबिंधा गांव से कुछ ही दूरी पर एक शादी समारोह था। वह शादी समारोह में भोज खाने के लिए गया था। शादी समारोह से देर रात को वह पैदल अपने घर लौट रहा था। इस दौरान हाइवा ने उक्त व्यक्ति को धक्का मार दिया। घटना के बाद हाइवा को लेकर चालक फरार हो गया। इधर मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.