सासाराम, मई 25 -- चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी-मल्हीपुर स्टेट हाईवे पर एक स्कूल के समीप शनिवार देर शाम हाइवा के टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान चेनारी थाना क्षेत्र के उगहनी निवासी राजेंद्र पासवान के 22 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर हॉस्पिटल सासाराम रेफर कर दिया गया। घायल के परिजन राजेश्वर पासवान ने बताया कि सोनू चेनारी से मल्हीपुर की ओर आ रहा था। तभी घटना हुई। उसकी हालत बेहद चिंताजनक है। सदर अस्पताल में इलाज करने के बाद उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया है। जहां वह जीवन और मौत से जूझ रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पहले 112 की पुलिस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.