साहिबगंज, फरवरी 15 -- साहिबगंज। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेलियागढ़ी-मिर्जाचौकी सड़क पर शुक्रवार को हाइवा की टक्कर से एक बाइक पर सवार दो युवक गंभीर घायल हो गया। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने एक गंभीर युवक को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घायल मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदरजनना, भोलिया टोला के जितेंद्र सिंह (30) व राहुल सिंह(30) है। जानकारी के मुताबिक वे दोनों बाइक से मिर्जाचौकी की तरफ जा रहा था। तभी हाइवा की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। इधर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जितेंद्र सिंह को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...