देवघर, मार्च 17 -- पालोजोरी। पालोजोरी-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर खागा थाना क्षेत्र के रंगामटिया गांव के पास रविवार संध्या लगभग 6:15 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान बगदाहा गांव निवासी अजीत मंडल के रूप में की गई है। मृतक का उम्र लगभग 60 साल बताई गयी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अजीत मंडल बलियापुर हटिया सब्जी बेचने आया था। सब्जी बेचकर वह वापस अपने गांव बगदाहा साइकिल से लौट रहा था। उसी क्रम में पालोजोरी की ओर से आ रहे एक हाइवा ने उसे धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी खागा थाना प्रभारी को दी। सूचना पर खागा थाना प्रभारी धर्मवीर भगत घटनास्थल पहुंचे व अजीत मंडल का शव खागा थाना ले गए। दूसरी ओर घटना को अंजाम देने के बाद चा...