पाकुड़, नवम्बर 22 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़-दुमका मुख्य मार्ग पर नगर थाना क्षेत्र के शहरकोल सिंह बोरवेल के समीप हाइवा के चपेट में आने से महिला की मौत हो गयी। महिला की पहचान लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के शहरपुर गांव निवासी शांति मुर्मू के रूप में हुई है। वह पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के गोकुलपुर में किराये के मकान में रह रही थी। शुक्रवार की देर रात शांति मुर्मू अपनी बहन की बेटी का इलाज कराकर सदर अस्पताल से बाइक पर सवार हो कर लौट रही थी। इसी क्रम में सिंह बोरवेल के समीप गिट्टी लोड हाइवा संख्या जेएच 16 जी 4937 मोटरसाईकिल को ठोकर मार दी। मोटरसाइकिल को धक्का लगने से महिला नीचे गिर गयी और हाइवा उसे कुचलते हुए निकल गयी। वहीं अंधेरे का फायदा उठाकर हाईवा चालक गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर में गाड़ी का शीशा तोड़कर पूरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.