सिमडेगा, दिसम्बर 31 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। जलडेगा-लचडागढ़ मुख्य मार्ग पर पतिअम्बा माटीगढ़ा के पास हाईवा की चपेट में आकर एक ग्रामीण गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया गया कि बिपिन लुगुन किसी शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही हाइवा वाहन ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। दुर्घटना में हाइवा का एक चक्का के चपेट में आने से विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक ने संवेदनहीनता का परिचय देते हुए घायल को सड़क में छोड़ कर भाग गया। इधर सड़क से गुजर रहे लोगों ने जब सड़क पर घायल को देखा तो उसे बानो सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे रिम्स रेफर कर दिया गया। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए हाइवा को जब्त किया। -
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.