कानपुर, फरवरी 14 -- सचेंडी, संवाददाता। सचेंडी के पंचमपुरवा स्थित झुनझुनवाला कंपाउंड की बोरी फैक्ट्री में मशीन का प्रेशर पार्ट टूट कर गिरने से ऑपरेटर की मौत हो गई।हादसे की जानकारी पाकर परिजनों ने फैक्ट्री पहुंच कर हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। वहीं परिजनों ने मालिक को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े है। पंचम पुरवा गाँव निवासी 34 वर्षीय अवधेश कुमार पत्नी संध्या देवी तीन बच्चे आठ वर्षीय अर्चना, छह वर्षीय सुनैना और चार वर्षीय पंकज के साथ रहते हैं। पिता सुभाष, मां राजश्री और बड़े भाई रामकुमार अलग रहते हैं। पिता सुभाष सिंह ने बताया की अवधेश 24 घंटे फैक्ट्री में ही रहते थे। वहां दस वर्षों से काम कर रहे थे। फैक्ट्री झुनझुनवाला कंपाउंड पंचम पुरवा स्थित बोरी फैक्ट्री में हाइड्रोलिक मशीन के ...