देवरिया, जून 11 -- रामपुर कारखाना (देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। हाइड्रोलिक ट्राला ने देर रात तार नोच दिया। बिजली का एक खंभा गिरा दिया। इसके चलते आधा दर्जन गांव की आपूर्ति ठप हो गई। तार और केबल नोचते भाग रहे ट्राला को ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। चालक की पिटाई कर वाहन समेत पुलिस को सौंप दिया। भीषण गर्मी में ट्रक चालक की लापरवाही से हुए नुकसान पर ग्रामीण आक्रोशित है। प्रचंड गर्मी में भीषण बिजली कटौती से परेशान रुस्तमपुर फीडर के उपभोक्ता देर रात और भी बदहाली में आ गए। रात लगभग 10:15 बजे एक हाइड्रोलिक ट्राला अपने बंपर को उठाकर कसया से देवरिया की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार से जा रहे ट्राला ने कोटवा मोड चौराहे से सड़क के आर पार लगे तार और केबल को नोचना और गिराना शुरू कर दिया। बिना आंधी और तेज हवा के तार-केबल गिरते और आवाज सुनते देख हड़कंप मच गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.