कानपुर, मार्च 28 -- चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में तीन दिवसीय हाइड्रोपोनिक्स उत्पादन प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने किया। शाकभाजी अनुभाग की ओर से मोबाइल एवं यूनिडो जापान की ओर से आयोजित कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया। कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह ने कहा कि आईमेक तकनीक जापान में विकसित एक उन्नत हाइड्रोपोनिक्स प्रणाली है, जिसमें पौधों को मिट्टी के स्थान पर एक हाइड्रोफिलिक पॉलीमर फिल्म पर उगाया जाता है। इससे लगभग 75 फीसदी पानी की बचत होने तथा कृषि निवेशों का न्याय संगत प्रयोग होने से प्राकृतिक संसाधनों की बचत होती है। मिट्टी से उत्पन्न होने वाले रोग, कीड़े एवं खरपतवार सब्जी उत्पादन में एक बड़ी बाधा हैं, जिसको आईमेक तकनीक का प्रयोग कर दूर किया जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.