अमरोहा, अप्रैल 19 -- धर्म कांटे पर वजन कराने पहुंची भूसा गाड़ी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। करंट में झुलसकर एक मजदूर की मौत हो गई जबकि पांच अन्य मजदूर बाल-बाल बचे। हादसे की जानकारी पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार उझारी के मोहल्ला मंसूरपुर आंबेडकर नगर निवासी 35 वर्षीय जुगल किशोर पुत्र मुनीराम जाटव शुक्रवार सुबह भूसा गाड़ी में भूसा उतारने गया था। ढक्का मोढ़ के पास धर्म कांटे पर भूसे की गाड़ी का वजन कराने के बाद जुगल किशोर उसे बैक करा रहा था। इसी दौरान गाड़ी ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से जुगल किशोर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि अंदर बैठे पांच लोग बाल-बाल बचे। जुगल किशोर का शव घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.