गंगापार, मार्च 29 -- क्षेत्र के बिगहिया गांव में समीप से गुजरी हाईटेंशन लाइन का तार शुक्रवार को रात में टूट कर बिगहिया निवासी मानिकचंद सिंह के गेहूं के खेत में गिर पड़ा। खेत में गिरे तार में प्रवाहित करंट के चलते गेहूं की फसल में आग लग गई। जानकारी पर गांव के लोगों ने फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन में बिजली विभाग को फोन कर बिजली कटवाई गई। घंटों की मेहनत के बाद लोगों ने आग पर तो काबू कर लिया लेकिन उनके खेत की फसल पूरी तरह से रौद कर बर्बाद हो गई। बता दें कि इसके पूर्व बुधवार की रात चम्पतपुर और मंगलवार की रात नीबी गांव में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने के चलते लोगों को नुकसान हुआ है। बार-बार खेतों में तार टूट कर गिरने से किसान चिंतित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.