नई दिल्ली, फरवरी 15 -- पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का मानना है कि एलियंस सच में होते हैं। दो कार्यकाल तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे ओबामा ने कहा कि उनका मानना है कि वह सच में है, हालांकि उन्हें नहीं पता कि वह कहां है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चलने वाली एरिया 51 की थ्योरी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, कोई भूमिगत सुविधा नहीं है। गौरतलब है कि कई लोगों द्वारा ऐसा माना जाता है कि संयुक्त राज्य अमेरिका में एरिया 51 नामक एक जगह है, जहां पर एलियंस को रखा गया है। एक यूट्यूब पॉडकॉस्ट में एलियंस के ऊपर बात करते हुए ओबामा ने कहा कि उन्होंने देखा नहीं है, लेकिन ऐसा मानना है कि एलियंस होते हैं। हालांकि पूर्व राष्ट्रपति ने यह स्पष्ट नहीं किया कि जब उन्होंने वास्तविक में एलियंस कहा तो उनका क्या मतलब था। लेकिन उन्होंने ए...